पंजाब में छात्र संघ चुनाव की घोषणा छात्र संघर्ष की जीत - दिग्विजय चौटाला
चंडीगढ़ : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा पंजाब में छात्र संघ चुनाव की घोषणा करने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे छात्रों की जीत बताया। उन्होंने घोषणा की कि इनसो पंजाब छात्र संघ चुनाव में हिस्सा भी लेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के हकों के लिए संघर्ष का जो रास्ता इनसो ने चुना था अब उसके परिणाम आने शुरू हो गए है। पंजाब सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला भी हमारे संघर्ष से प्रेरित है जिसके लिए वो मुख्यमंत्री पंजाब का अभार व्यक्त करते हैं और वह बधाई के पात्र हैं।
इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इनसो अब पंजाब की छात्र राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी और सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि इन चुनावों का मुख्य लक्ष्य चौधरी देवीलाल की किसान और ग्रामीण क्षेत्र के पक्ष वाली विचारधारा को पंजाब के युवाओं के बीच ले जाना है। ताकि आज का युवा छात्र राजनीति के मायने समझे और लोकतंत्र व जननायक देवीलाल के विचारों के प्रति उनके मन में आस्था जागृत हो। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए ताकि लोकतंत्र को मजबूत राजनैतिक आधार मिले।